आदित्यपुर :प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदित्यपुर एम टाइप स्थित दुर्गा पूजा मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस अवसर पर संस्थान के मुखय संरक्षक ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने लोगों से भाईचारा एवं सद्भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाने की अपील की। साथ ही सच्चे एवं अच्छे मन से राष्ट्र सेवा करने की भी अपील की।

उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के बीच आयोजित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के विजेताओं को एक से बढ़कर एक उपहार प्रदान कर पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शंकर सिंह, मनमोद शर्मा, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी, ऋषि मिश्रा, पप्पू कुमार, सुनील गुप्ता, जवाहरलाल सिंह और उमेश राय सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।









