Monday, September 7, 2026
No menu items!
Homeखास खबरअखिल झारखंड दुसाध महासभा, रांची के तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहेब...

अखिल झारखंड दुसाध महासभा, रांची के तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्थापित प्रतिमा का हुआ अनावरण

रांची: अखिल झारखंड दुसाध महासभा, रांची के तत्वाधान में महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ,सेवानिवृत्ति आईजी और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचंद्र राम के द्वारा रविवार को रांची के धुर्वा स्थित गोरेया बाबा मंदिर परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का  अनावरण किया गया।  प्रतिमा अनावरण समारोह में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में रांची समेत विभिन्न जिले से आए हुए गणमान्य लोगों ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में देश के सामाजिक, राजनीतिक,आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था में हो रहे बदलाव को गंभीरता पूर्वक समझने की आवश्यकता है। अगर वक्त रहते हुए समाज के लोग सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में जा सकते हैं। इसलिए समाज के बुद्धिजीवी को आगे बढ़कर संघर्ष करने की आवश्यकता है, ताकि समाज के आने वाली पीढी की भविष्य सुरक्षित हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुप्तेश्वर राम, माधव प्रसाद, कौशल किशोर, शंभू पासवान, अभियंता जितेंद्र पासवान, बैजनाथ राम, सरयू पासवान, एलबी शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद, नवल किशोर पासवान, पवन पासवान, रविंद्र प्रसाद, जमुना दास, अर्जुन पासवान, रंजीत दास, रामानंद प्रसाद, रामचंद्र पासवान,वंशलोचन पासवान, अजय नंदन पासवान, गोरेलाल पासवान,डॉ प्रसाद पासवान, डॉ अरुण कुमार पासवान, सोहन राम, नीतू देवी, वशिष्ठ लाल पासवान, अनिल पासवान, राजू राम,बंटी पासवान, बिट्टू पासवान समेत समाज के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments