आदित्यपुर: शिव काली मंदिर परिसर, सेक्टर-7, न्यू हाउसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर में भव्य एवं दिव्य शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आज दिनांक 14 सितम्बर 2026, सोमवार को शाम 4:15 बजे श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में विधिवत सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य राजेश पाण्डेय एवं आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव काली मंदिर समिति के अध्यक्ष श् उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।
पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में शिव काली मंदिर समिति के महामंत्री बीरेन्द्र सिंह यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं संकल्प लेकर शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्य सम्पन्न किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ आसपास की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए तथा भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण के इस पुनीत कार्य के सहभागी बने। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण की सफलता एवं शीघ्र पूर्णता के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
आस्था और सेवा का नया केंद्र बनेगा शिव मंदिर
शिव काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान शिव के भव्य मंदिर का निर्माण क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की आस्था और सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यह परिसर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
समिति के द्वारा मंदिर निर्माण के इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम में शिव काली मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर , विश्व मोहन कुमार , कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, संयुक्त सचिव जतन कुमार , सह-कोषाध्यक्ष मनोज आगीवाल , बिन्देश्वरी सिंह , प्रमोद सिंह , एस के चौधरी, धनेश झा , नित्यानंद मिश्रा ,विपिन शुक्ला , राजेश कुमार , नंदू और अर्जुन यादव , पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार पाण्डेय,वर्तमान पार्षद नीतू शर्मा, मानु सेन ,लिली बोरा ,संचिता राय ,सुभाष चंद्र बोस , शुभंकर झा ,उमेश भगत ,जगन्नाथ सरकार,कैलाश शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित थे।


