आदित्यपुर : एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी के नेतृत्व में समन्वय समिति के एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार सिंह उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 14 अप्रैल 2026 को समिति की ओर से आयोजन होने वाले भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी और उनका प्रतिमा की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार ने भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में महासचिव एलबी शास्त्री, उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, उपाध्यक्ष सुशील मंडल और अर्जुन प्रधान शामिल थे।
Trending Now


