आदित्यपुर: कांग्रेस कार्यालय, कुलूपटांगा, रोड नंबर 19 मे स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू , पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी, की 57वीं जयंती धूमधाम और भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और विशेष श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

समारोह में प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार,तथा समाजसेवी राजू सरदार उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रभाकर प्रधान, विमल कुमार, शैलेश सिंह, प्रिंस कुमार, मृत्युंजय सरदार, पिंकू सरदार, प्रकाश सरदार, अभिषेक शर्मा, कंवर सरदार, छुटू कैबर्ते समेत अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग समारोह में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. मुखी की समाज सेवा और कांग्रेस के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने बुद्धेश्वर मुखी द्वारा समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया और स्थानीय समाज एवं पार्टी संगठन को मजबूत रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शान बाबू की जीवन-गत उपलब्धियाँ और सेवा भाव आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने मिलकर उनके स्मरण में मोमबत्ती जलाकर और प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


