Saturday, August 29, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकांग्रेस पार्टी की राम मंदिर में चंदा-चढ़ावा चोरी एवं MMDR संशोधन विधेयक...

कांग्रेस पार्टी की राम मंदिर में चंदा-चढ़ावा चोरी एवं MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

सरायकेला : कांग्रेस जिला कमेटी सरायकेला-खरसावां की ओर से गुरुवार उपायुक्त कार्यालय सरायकेला- खरसावां के समक्ष राम मंदिर में चंदा-चढ़ावा चोरी एवं MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 से झारखंड जैसे खनिज-समृद्ध राज्य को भारी आर्थिक नुकसान होगा।

साथ ही इसके प्रभाव से से राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित हो सकता है। इस  बिल से संघीय ढांचे पर हमला है। राम मंदिर में कथित अनियमितताओं और चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर पार्टी पारदर्शिता की मांग कर रही है। प्रदर्शन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर इन दोनों मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की। वक्ताओं में मुख्य रूप से फूलकांत झा जगदीश नारायण चौबे, सुरेश धारी, छोटराय किसकू, रविंद्र मंडल, खिरोज सरदार, संतोष सिंह  देबू चटर्जी ,संगीता प्रधान, मिसर बांसरिया, राजू रजक सहित अन्य वक्ता शामिल थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments