Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Homeक्राईमजगरन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के चारों आरोपी गया जेल

जगरन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के चारों आरोपी गया जेल

आदित्यपुर :   पुलिस  ने जगरन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या के चारों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को सरायकेला स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि घटना के बाद दिनांक 18/07/2026 को वादी सोनू गोप, उम्र 24 वर्ष, पिता राधे गोप पता बलरामपुर, बोलाईडीह, नियर हरि मंदिर, थाना- आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ के द्वारा उनके भाई जगरन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या किये जाने से संबंधित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड सं0-196/2026, दि0- 18/07/2026, धारा-103 (2)/61 (2)/3 (5) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड में शामिल (1) शिवम प्रमाणिक, पिता-रविन्द्र प्रमाणिक, (2) संजय नायक, पिता-रामदास नायक, (3) प्रेम नायक, (4) गणेश नायक दोनों पिता-माखन नायक चारों पता बोलाईडीह, गम्हरिया, थाना आदित्यपुर, जिला- सरायकेला- खरसावाँ को गिरफ्तार किया गया एवं उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लोहा का रड को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

छापामारी दल में ये थे शामिल :

1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्री अनुभव भारद्वाज

2. पु०अ०नि० हिरालाल कुमार

3. पु०अ०नि० राजेन्द्र कुमार

4. पु०अ०नि० बिश्वजीत कुमार तिवारी

5. पु०अ०नि० विक्रमादित्य पाण्डेय

6. हव0 अजय सिंह

7. आरक्षी/945 राघवेन्द्र कुमार

8. आरक्षी/513 दीपक कुमार

9. आ0/983 संजय कुमार राय

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments