Monday, November 2, 2026
No menu items!
Homeइवेंटदीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को...

दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित

आदित्यपुर   दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार की संध्या आदित्यपुर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह कार्यशील रखने, सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने तथा दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस की ओर से बताया गया कि दीपावली तक आभूषण दुकानों में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि पर्व के दौरान चोरी, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments