सरायकेला: राजद कोल्हान कार्यालय में सरायकेला जिला अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करना, चुनावी रणनीति तय करना तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करना रहा।
बैठक आदित्यपुर जिला अध्यक्ष सकला मार्डी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एवं जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, नगर निगम चुनाव की तैयारियाँ, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तथा आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान आदित्यपुर नगर अध्यक्ष, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष तथा सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में महागठबंधन की सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ आपसी तालमेल स्थापित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि तालमेल नहीं बन पाता है, तो राष्ट्रीय जनता दल समर्थित अपने प्रत्याशी के रूप में सकला मार्डी को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार करेगी। बैठक के समापन पर जिला नेतृत्व बैजू कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें तथा जनता के बीच जाकर पार्टी की नीति से जनता को अवगत कराए।
अंत में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार, श्री राम यादव, उपाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार महासचिव, डी एन सिंह महासचिव, राजेश कुमार सचिव , प्रमोद कुमार, जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ , संजय कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, करन गोवास्मी , बसन्त हांसदा, ऊषा भारती, विनय पासवान, मन यादव, पिंटू यादव, अनिल कुमार रजक, अर्जुन हांसदा, विशाल बासके, सुनु दास, सहित बड़ी संख्या में बाह्य कार्यकर्ता एवं समर्पित साथी उपस्थित रहे।









