आदित्यपुर : ईचागढ के पूर्व विधायक और उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मंगलवार सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी, एस टाइप, आदित्यपुर का दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डीआईजी दीपक सिन्हा, मेयर संजय सरदार, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता जायसवाल जी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, भाजपा नेता राकेश सिंह, उद्यमी विनोद सिंह, बिमल सिंह,छोटू सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आदित्यपुर को औद्योगिक नगरी के साथ दुर्गा पूजा के लिए विश्व प्रसिद्ध होने का भी गौरव प्राप्त है। आज करीब 4 दशक हो गया है, लंबी अवधि से मां दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी देश का पहचान उसकी भाषा ,संस्कृति और परंपरा से होती है, इसलिए भाषा, संस्कृति और परंपरा को बचाए रखना सभी के जिम्मेदारी है। अगर इसे बचाया नहीं गया तो देश की पहचान खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, यह हमारी संस्कृति, भाषा और परंपरा की पहचान है। साथ ही रोजगार सृजन करने का भी एक बहुत बड़ा माध्यम है जो करोड़ों लोग को प्रत्येक साल रोजगार देता है।

उन्होंने कहा कि संसार में दो शक्तियां होती है, दैवीय और दानवीय। हमलोग दैवीय शक्ति के पूजक हैं। आज आदित्यपुर के मैदान पर संकट है। जिसे पार्क बनाकर खेल का मैदान खत्म किया जा रहा है। दुर्गा पूजा में हर वर्ष प्रत्यक्ष रूप से करीब 5 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है। इसके इंजीनियरिंग कमाल के होते हैं। यह परंपरा सदियों तक कायम रहेगी ऐसी मेरी कामना है। मेयर संजय सरदार ने कहा कि माता रानी के दरबार में आज से लाखों भक्त आएंगे जिन्हें माता रानी सुख समृद्धि दे। नगर निगम अपने विकास गति को कायम रखेगी। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, मथुरा सिंह, अध्यक्ष दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह, उपाध्यक्ष राणा सिंह, सचिव नीरू सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय, मुख्य जजमान चिटटू पंडित, पूर्व पार्षद सुधीर प्रसाद सिंह, चंदन सिंह, नंदन राजा, अमन कुमार सिंह, विक्की सिंह, सोनू खान, मुकेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, संजय चाचड़ा, पप्पू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


