Monday, November 16, 2026
No menu items!
Homeखास खबरप्रवीण सेवा संस्थान के सेवा शिविर में 300 पीतल के लोटा, दूध,...

प्रवीण सेवा संस्थान के सेवा शिविर में 300 पीतल के लोटा, दूध, चाय और वाटर बोतल किया गया वितरण

आदित्यपुर : प्रवीण सेवा संस्थान, आदित्यपुर के मुख्य संरक्षक सह  ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह और संस्थान के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर निगम के उपाध्यक्ष अंकुर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आस्था के महापर्व छठ पर्व के अवसर पर आदित्यपूर के जयप्रकाश उद्यान स्थित छठ घाट में रविवार को आयोजित सेवा शिविर में व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के बीच 300 पीतल के लोटा, दूध, चाय और वाटर बोतल वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक  ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि लोक आस्था का यह पर्व बहुत ही पवित्र और प्रकृति है, जिसकी पूजा सभी वर्ग- समुदाय के लोग हर्षोल्लास के साथ पवित्र भाव और सामाजिक समरसता के साथ मानते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से प्रवीण सेवा संस्थान के द्वारा छठ घाट पर साफ सफाई के साथ  व्रतधारियों और श्रद्धालियों के बीच दूध, चाय और पानी का बोतल वितरण किया जा रहा है, लेकिन इस बार दूध, चाय और पानी का बोतल के अलावे 300 पीतल का लोटा भी वितरण किया गया है।

सेवा शिविर को सफल बनाने में संस्थान के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी एके श्रीवास्तव, आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर, कार्यपालक अभियंता पंकज झा, एकाउंट्स ऑफिसर दीपक चौरसिया के अलावे अधिवक्ता सुनील कुमार स्वोय, शंकर सिंह, भगवान सिंह, जवाहरलाल सिंह, विनायक सिंह,पप्पू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments