Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Homeखास खबरभाजपा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने पेयजल विभाग द्वारा दूषित...

भाजपा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने पेयजल विभाग द्वारा दूषित संक्रमित पीने का पानी आपूर्ति करने को लेकर उपायुक्त से की शिकायत

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा,
झारखंड प्रदेश के मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने पेयजल विभाग द्वारा दूषित संक्रमित पीने का पानी आपूर्ति करने को लेकर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा से की शिकायत की है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर मे स्वच्छ पीने का पानी सप्लाई करने की जनाकांक्षी योजना को चाईबासा पेयजल विभाग द्वारा खुला अहवेलना किया जा रहा है।  चाईबासा शहर के स्टेशन रोड साई कालोनी गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में विगत एक महीने से बदबूदार गंदगी युक्त पीने का पानी पाइप लाइन द्वारा आपूर्ति किया जा रहा है, जिसकी शिकायत मुहल्लेवासियों ने मेरे से किया।मैंने अपने आवास में इसपर जांच किया तो पाया कि बदबूदार गंदा पानी की आपूर्ति मेरे आवास और अगल बगल के घरों में आ रहा है। इसकी शिकायत पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को लगभग 15 दिन पहले किया। जिसपर कोई कार्रवाई पेयजल विभाग द्वारा अबतक नही किया गया,और दूषित जल की आपूर्ति लगातार जारी है।

उन्होंने बताया कि आज वे अपने आवास में पुनः जांच किया तो पाया कि नल से सप्लाई होने वाली पाइन के पानी मे छिलके की तरह कोई पदार्थ तैर रहा है, उसे बोतल में एकत्रित कर इसकी तस्वीर उपायुक्त को भेज कर संबंधित कर्मचारी एवं पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments