Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरमनगो का मेयर नहीं बल्कि मनगो की जनता के सेवक बनके करेंगे...

मनगो का मेयर नहीं बल्कि मनगो की जनता के सेवक बनके करेंगे सेवा : कांग्रेस के बागी नेता जितेंद्र सिंह

जमशेदपुर : झारखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही राजनीतिक सरगामी तेज हो गई है हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि फरवरी- मार्च में निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है। इस बीच राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है । वैसे पार्टी आधारित चुनाव होगा या नहीं फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है।  जमशेदपुर पश्चिम से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के बागी नेता जितेंद्र सिंह ने मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए दावेदारी ठोक दिया है। जबकि इसी सीट से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बन्ना गुप्ता और जितेंद्र सिंह दोनों ही कांग्रेस के नेता है। जितेंद्र सिंह ने चुनाव हारने के बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली है। कांग्रेस के बागी नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि  जनता मुझे मौका देगी तो वे मनगो का मेयर नहीं बल्कि मनगो की जनता के सेवक बनके सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जनता के बीच रायशुमारी हो रही है और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसलिए जनता का जो आदेश होगा उसके लिए वे तैयार रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments