Sunday, October 18, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसरायकेला-खरसावां के उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज...

सरायकेला-खरसावां के उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए विशेष वॉच टावर पर पहुंचकर दुर्गा पूजा की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा का लिया जायजा

आदित्यपुर: आदित्यपुर में दुर्गा पूजा महाअष्टमी के अवसर पर रविवार देर रात सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी आदित्यपुर पहुंचे और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए विशेष वॉच टावर पर पहुंचकर दुर्गा पूजा की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लिया।

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंच पर पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान सरायकेला-खरसावां के एडीसी जयवर्धन कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर, एसडीएम अभिनव प्रकाश,एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज,सीओ प्रवीण कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पंकज झा,आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार, ट्रैफिक प्रभारी राजू और आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के अलावा समाज के सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे, एचडी प्रसाद, मनोज पासवान उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments