आदित्यपुर : सामाजिक न्याय के धरोहर और दलित सेना के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राम विनय पासवान का आदित्यपुर पीएचडी कार्यालय के समीप स्थित उनके प्रतिमा पर लोगों ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसमें मुख्य रूप से समाजशास्त्री रविंद्र नाथ चौबे, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, दलित सेवा के वरिष्ठ नेता रामजी प्रसाद, भाजपा नेत्री सुनीता पासवान ,लोजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पासवान,सावन सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।









