संवाददाता आदित्यपुर।
गम्हरिया प्रखंड के सीतारामपुर डैम में टुसू पर्व के अवसर पर मंगलवार को ग्रामवासी दासो बेसरा उर्फ डॉक्टर बेसरा के नेतृत्व में घोड़ा पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों के द्वारा विधिवत रूप से परंपरागत तरीका से घोड़ा बाबा का पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच भोग का वितरण हुआ। इस अवसर पर घोड़ा बाबा कमेटी के अध्यक्ष दासो बेसरा ने बताया कि यह पूजा ग्राम में सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है । यह पूजा बड़ा ही आस्था और विश्वास के साथ किया जाता है, जिसका एक अपना महत्व है।









