Trending Now
शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 104 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है,
इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदर अग्रवाल (एशिया अध्यक्ष) भी मौजूद रहे। उन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की।