आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 18 के प्रत्याशी अंकुर सिंह की जीत से वार्ड 18 का सर्वांगीण विकास होगा । इस जीत का जश्न पूरे वार्ड नंबर 18 के लोग मना रहे हैं। यह जीत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सबसे बड़ी जीत है, जहां जीत- हार को लेकर बड़े-बड़े अटकलें और चर्चा के बाजार गर्म थी। इसी बीच में यहां की जनता ने एक सरल स्वभाव, मृदु भाषी एवं उच्च स्तरीय शिक्षित युवा को चुनकर लोकतंत्र की जङे और मजबूत की है। इस संबंध में अंकुर सिंह ने कहा कि यह जीत यहां की और माताएं -बहने की है ,जिन्होंने उन्हें जिताने के लिए दिन रात एक कर दी। उन्होंने कहा कि जिस भरोसा विश्वास से यहां की जनता आदित्यपुर नगर निगम में भेजने की काम की है, उसे पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह से वार्ड वासियों का प्यार मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं कि वह आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर का पद भी सुशोभित करेंगे और आदित्यपुर नगर निगम में विकास का परचम लहराएंगे।
Trending Now









