आदित्यपुर : अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला- खरसावां की ओर से रविवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल झारखंड दुसाध महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष और सेवानिवृत्ति आईजी रामचंद्र पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल झारखंड दुसाध महासभा के जिला अध्यक्ष सह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान ने की। इस अवसर पर रामचंद्र राम ने समाज को संगठित कर काम करने का अपील की। साथ ही झारखंड और बिहार के विपरीत राजनीतिक स्थिति पर सभी को गंभीरता पूर्वक चिंता करने की अपील की। उन्होंने कहा अखिल झारखंड दुसाध महासभा पहला महासभा है जो झारखंड राज्य स्तर पर पंजीकृत महासभा है और समाज के उत्थान और विकास के लिए काम कर रहा है ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री लेखिका सीमा पासवान,डॉक्टर शिवानंद प्रसाद, जमशेदपुर दुसाध समिति की अध्यक्षा गौरी देवी, जगन्नाथपुर पंचायत के पार्षद कुमारी सुनीता रानी ,नथुनी पासवान, आरपी राही, अधिवक्ता रविशंकर पासवान, रंजीत दास, रामनाथ प्रसाद, बैद्यनाथ पासवान, सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, अजय कुमार पासवान, रामलाल पासवान, नवल किशोर पासवान, डॉक्टर योगेश, डॉक्टर कुंदन ,डॉक्टर रश्मि, मनोज पासवान ,अनिल पासवान, सोनू पासवान,पवन पासवान, निखिल सोनकर उर्फ रमेश सोनकर, सत्यनारायण पासवान, लक्ष्मण प्रसाद रजनीकांत राम शंभू पासवान भोला पासवान उपस्थित थे। उन्हें शोल और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाएं और बच्चे के बीच खेल कूद प्रतियोगिता एवं कुर्सी रेस का आयोजन किया गया।

सभी प्रतिभाशाली विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश राम, लक्ष्मण प्रसाद, शंभू पासवान, रजनीकांत पासवान, नवल पासवान, पंकज पासवान, संदीप पासवान संजीव रंजन पासवान, चंदन पासवान का योगदान रहा।









