Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeक्राईमअवैध खनन,भंडारण और परिवहन के विरुद्ध चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जिला खनन...

अवैध खनन,भंडारण और परिवहन के विरुद्ध चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जिला खनन विभाग की टीम ने की औचक निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर विधिसम्मत हुई कार्रवाई

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार  जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग की टीम द्वारा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण अभियान के क्रम में तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सपादा एवं सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा–सोड़ो जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सपादा एवं सिरकाडीह में लगभग 1,10,000 (एक लाख दस हजार) घनफीट अवैध बालू भंडारण को विधिवत जब्त किया गया। इसी क्रम में तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा–सिरकाडीह में मिट्टी खनिज का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन (Backhoe Loader) को जब्त कर तिरुलडीह थाना को सुपुर्द किया गया।

इसके अतिरिक्त ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा–सोड़ो जारगोडीह में लगभग 45,000 (पैंतालीस हजार) घनफीट अवैध बालू खनिज भंडारण को भी विधिवत जब्त किया गया। जब्त बालू खनिज भंडारण को शीघ्रातिशीघ्र ई-नीलामी किए जाने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज पूर्वाह्न में जिला खनन विभाग द्वारा नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा–झीमडी का निरीक्षण किया गया। उक्त मौजा स्थित लाल टुंगरी (एकलव्य विद्यालय परिसर) में लौह अयस्क खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित तीन बड़े गड्ढे पाए गए। इस संबंध में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments