Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरअसीम महतो ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना गरीब लाल...

असीम महतो ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना गरीब लाल डीसी चांडिल, विजेता टीम को 2 लाख और टॉफी से किया गया सम्मानित

आदित्यपुर :  असीम महतो के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-एक अंतर्गत उत्तमडीह फुटबॉल मैदान में  आयोजित दो दिवसीय असीम महतो ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का गरीबलाल डीसी चांडिल टीम को विजेता घोषित किया गया। टूर्नामेंट अतिथि  झामुमो नेता गणेश महाली और गणेश चौधरी के द्वारा विजेता टीम को  2 लाख और उपविजेता गरीबलाल एससी ब्लॉक टीम को 150000, तृतीय स्थान पर गोरखा एफसी रहने वाले को 70000 और चतुर्थ स्थान वाले टीम बादल स्पोर्टिंग को 70000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

विदित हो कि इस टूर्नामेंट में आसपास क्षेत्र के कुल 16 टीम भाग लिया हैं। इस संबंध में असीम महतो ने बताया कि इस मैदान में इस तरह का ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट पहली बार आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे कोल्हान से हजारों की संख्या में लोग जुटे और फुटबॉल टूर्नामेंट का आनंद उठाएं। जिस तरह से लोगों का समर्थन मिला है अगले साल से भी बड़े पैमाने पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस सफलता के श्रेय अपने ग्रामीण एवं सहयोगियों के देते हुए कहा कि ईस तरह से ग्रामीण का समर्थन मिलता रहा तो  फुटबॉल टूर्नामेंट के अलावा अन्य संस्कृति कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महेश्वर महतो, दीपक मंडल, सचिन महतो, सुमित महतो, राकेश महतो, श्याम महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments