सरायकेला : सरायकेला के काशी साहू कॉलेज में आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के पहले राउंड के 7 वार्डों की गिनती पूरी हुई है। इसमें वार्ड 2 के प्रत्याशी और वार्ड दो के पूर्व पार्षद अभिजीत महतो की पत्नी सुप्रिया महतो सबसे अधिक मत 1494 प्राप्त कर विजय बनें।


ट

वहीं, मेयर प्रत्याशी संजय सरदार सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि द्वितीय स्थान पर भूगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन और तृतीय स्थान पर वास्को बेसरा चल रहें है। इधर, पहले राउंड के सात वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें वार्ड 1 से विजयी प्रत्याशी बनमाली दास, वार्ड 2- से सुप्रिया महतो, वार्ड 3- से पिंकी चौधरी, वार्ड 4- से शुभम पांडेय, वार्ड 5- से विनीता सिंह, वार्ड 6- से धनंजय गुप्ता जबकि वार्ड 7-से परितोष बैज विजयी घोषित हुए हैं।









