Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
Homeखास खबरआदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान का चुनावी...

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

आदित्यपुर : समाजसेवी सह राष्ट्रपति अवार्डी संध्या प्रधान के द्वारा बुधवार को आदित्यपुर प्रभात पार्क के निकट आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड नंबर 17 के मतदाताओं से अपील  की कि रामचंद्र पासवान एक कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील प्रत्याशी हैं जो पिछली कई वर्षों से वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए यहां के जनता उन्हें भारी मतों से इस चुनाव में विजय बनाएंगे।

इस अवसर पर प्रत्याशी रामचंद्र पासवान ने कहा कि उन्होंने जो जनता से वादा किया है उसे पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना पद पर रहे हुए पिछले कई वर्षों से जनता की समस्याओं का समाधान के लिए काम करते आ रहे हैं, अगर जनता उन्हें चुनाव जिताकर  और ताकत देगी तो वे निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा खास तौर से इस वार्ड का जल संकट को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से  विश्व मोहन कुमार, जवाहरलाल सिंह उर्फ मामा जी, मामी जी, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, कैलाश शाह, प्रेमचंद पासवान, महेश राम, मुखर्जी दादा, हर भट्टाचार्य, शैलेंद्र कुमार, योगेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, कुंजन विकास कुमार विहंगम, आयुष कुमार, आर्यन प्रसाद सहित  सैकड़ों की लोग उपस्थित धे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments