आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड चुनाव में पुरेंद्र नारायण सिंह, अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह और रीता श्रीवास्तव सहित कई दिग्गज चुनाव हारे है। इन लोगों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए इसके बावजूद भी अपनी शाक नहीं बचा सके।


इसको लेकर आदित्यपुर क्षेत्र में कई तरह के चर्चाएं का बाजार गर्म है कि आखिर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, डिप्टी मेयर के पद सुशोभित करने वाले दिग्गज प्रत्याशी वार्ड चुनाव में भारी मतों के अंतर से क्यों चुनाव हार गए हैं ? वार्ड संख्या 30 से सुरेंद्र नारायण सिंह वार्ड संख्या 17 से अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह और वार्ड संख्या 29 से रीता श्रीवास्तव चुनाव हार गए हैं।









