Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरएससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष पांडी मुखी के...

एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष पांडी मुखी के नेतृत्व में थाना प्रभारी से मिलकर कठोर कार्रवाई के की मांग, थानेदार ने दो दिन की मांगी समय

आदित्यपुर : आसामाजिक तत्वों के द्वारा बीती रात आदित्यपुर- दो में अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना को लेकर एससी /एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के प्रतिनिधि मंडल  अध्यक्ष पांडी मुखी के नेतृत्व में आईआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह से मुलाकात कर वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की जिसने भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का दुसाहस किया। इस पर थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि को असामाजिक तत्वों को गिरफ्तारी करने के लिए दो दिन का समय मांगा और उन्होंने प्रतिनिधि को आश्वासन दिया है की जिसने भी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है उसे दो दिन के भीतर  गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक समाजसेवी श्रीमती शारदा देवी  संरक्षक रामाशीष राम, रविदास विकास समिति  आदित्यपुर के अध्यक्ष और समिति के संरक्षक यदुनंदन राम, समिति के उपाध्यक्ष खिरोज सरदार, महासचिव  एलबी शास्त्री, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम  और आर्यन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। इधर, उक्त घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक न्याय एवं दलित समाज के संगठनों ने घटना के निंदा करते हुए कहा है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा इसमें मुख्य रूप से रजक समाज  रविदास समाज  अखिल झारखंड दुसाध महासभा  सरायकेला- खरसावां और मुखी समाज शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments