आदित्यपुर : एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की ओर से रविवार को आदित्यपुर-दो के अंबेडकर चौक स्थित पीएम कंपलेक्स में बैठक आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पांडी मुखी ने की।बैठक में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी और प्रतिमा की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही बाबा साहेब का आदमकद प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा शोभा यात्रा भी निकला जाएगा। बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश, उमाशंकर राम, यदुनंदन राम, सुशील मंडल,एलबी शास्त्री, रवि शंकर पासवान, पवन पासवान, मनोज पासवान, दुर्गाराम बैठा, तेतर प्रसाद, विनय कुमार पासवान, सोनू कुमार पासवान, अनील मुखी, संगीता प्रधान, आशा देवी, सरोज देवी, सुरेंद्र प्रसाद, राजदेव राम, वीएस राम और मनोज रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Trending Now


