Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकेशव कैलाश आरएमसी और कमिनी कंक्रीट कंपनी के खिलाफ ग्रामीण का...

केशव कैलाश आरएमसी और कमिनी कंक्रीट कंपनी के खिलाफ ग्रामीण का फूटा गुस्सा, कंपनी गेट और वाहनों का परिचालन किया ठप

आदित्यपुर :सपरा में केशव कैलाश आरएमसी  सपरा और कमिनी कंक्रीट शहरबेरा कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और  कंपनी गेट और वाहनों का परिचालन ठप कर दिया।

 

भाजपा नेता दीपक मंडल और आजसू जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो के नेतृत्व में ग्रामीण ने सोमवार को उक्त कंपनी के  खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है।  इस संबंध में नेता दीपक मंडल का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव में उक्त कंपनी के द्वारा काम किया जा रहा है   लेकिन ग्रामीणों का स्वस्थ और सुरक्षा का कोई भी ख्याल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि शहरबेरा से लेकर गम्हरिया तक ग्रामीणों का उपयोग के लिए सड़क बनाया गया है लेकिन कंपनी का दिन रात भारी वाहनों का परिचालन से ग्रामीण का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। वाहनों का परिचालन और कंपनी के डस्ट से  क्षेत्र में काफी प्रदूषण फैल गया है। लेकिन प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।  साथ ही भारी वाहनों का परिचालन से लेकर कई बार लोगों का दुर्घटना हो रहा है। स्कूल के बच्चे को आवा गमन प्रभावित हो रहा है  लेकिन प्रबंधन उसका भी ख्याल नहीं रखता है और भारी वाहनों का परिचालन  लगातार करते रहता है जिससे कई बार दुर्घटना भी हुआ लेकिन प्रबंधन कोई भी तरह का मदद या सहयोग नहीं किया। आखिर में ग्रामीण मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता तैयार किया है। जब तक सड़कों पर जल का छिड़काव और स्कूल टाइम में बहनों का परिचालन बंद नहीं रहेगा, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में सपरा, शहरबेरा, उत्तमडीह, हथियारों,आनंदपुर सहित अन्य ग्राम के लोगों सैकड़ो की संख्या में  शामिल थे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रबंधन हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करेगी तब तक कंपनी का  परिचालन नहीं होने दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments