आदित्यपुर : कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी रामचंद्र पासवान ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया और जनता से अपने पक्ष में मतदान देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 17 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं इसलिए यहां की जनता एक बार सेवा करने का मौका देगी तो इस वार्ड को आदर्श बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस वार्ड में बरसों से जल संकट की समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि माह जून 2026 तक इस वार्ड में नल जल की प्रारंभिक जांच करवाने में वे निश्चित रूप से कामयाब होंगे।उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर बातें की है । वार्ड के विकास के लिए उनके 22 सूत्री कार्यक्रम है ,जो चुनाव चिन्ह के साथ लोगों के समक्ष रखेंगे वे 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए सेवक के रूप में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता ही भगवान है। प्रचार के दौरान उनके साथ शिक्षाविद एसडी प्रसाद समाजसेवी जवाहरलाल सिंह प्रमोद गुप्ता और रामानंद प्रसाद शामिल थे।
Trending Now
जुझारू प्रत्याशी रामचंद्र पासवान ने वार्ड 17 को आदर्श वार्ड बनाने का लिया संकल्प
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









