Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeइवेंटटाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता स्वर्गीय नागेंद्र...

टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध भोज संपन्न

आदित्यपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता एवं टाटा स्टील परिवार से लंबे समय तक जुड़े रहे स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद का श्राद्ध भोज  आदित्यपुर-2 स्थित एलआईजी (रो)–48, साईं मंदिर के समीप आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें राजनीतिक, औद्योगिक, सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शामिल होकर स्व. प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसमें मुख्य  रूप से अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू, प्रमोद कुमार, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, विजय खान, जूसको अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, महामंत्री अंजनी पांडे, टाटा मोटर्स महामंत्री आर.के. सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया, आरबीबी सिंह, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति माथारू, अंबुज पांडे, संजीव श्रीवास्तव, लाल बहादुर सिंह, प्रिंस सिंह, विनोद राय, ए.के. श्रीवास्तव, रवींद्रनाथ चौबे, जिला पार्षद परितोष सिंह, टाटा स्टील बीपी सेफ्टी राजीव मंगल, जुबिन पलिया, राहुल दुबे, पंकज कुमार सिंह, भाजपा नेता सतीश शर्मा, सुधीर चौधरी सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल थे.

विदित है कि लगभग 80 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद का बीते 28 दिसंबर को हृदयाघात से निधन हो गया था. उनका परिवार वर्षों से टाटा स्टील से जुड़ा रहा है. उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि छोटे पुत्र नीतेश राज टाटा स्टील के कर्मचारी होने के साथ-साथ टाटा वर्कर्स यूनियन में सहायक सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments