सरायकेला : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के माननीया सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने शनिवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का स्थानीय पूजा-पाठ, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की छऊ नृत्य केवल सरायकेला और झारखंड में नहीं बल्कि देश दुनिया में ख्याति प्राप्त किया है जो दुनिया के पटल पर सरायकेला-खरसावां और झारखंड का एक अलग पहचान दिया है, इसे संजोग कर रखना सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारियों का प्रशंसा किया।


बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों ने सरायकेला छऊ शैली में विविध सामाजिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।


इस अवसर पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार , सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ,अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, जिला निबंधन पदाधिकारी घासीराम पिंगुआ, सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव, डीसीएलआर नवोदिता नियाती मुख्य रूप से उपस्थित थे ।


