Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनकली भाजपा का प्रत्याशी बनकर वोट मांगने वाले से सावधान रहें भाजपा...

नकली भाजपा का प्रत्याशी बनकर वोट मांगने वाले से सावधान रहें भाजपा के मतदाता : शैलेंद्र सिंह

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा के नकली प्रत्याशी बनकर भाजपा के मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं, उससे सावधान रहने की आवश्यकता है। वह भाजपा का असली प्रत्याशी नहीं है, भाजपा के असली प्रत्याशी संजय सरदार हैं और उनका चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर निगम चुनाव के प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने  कही। वे भाजपा महिला मोर्चा जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का असली उम्मीदवार संजय सरदार हैं, जिनका चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप है इसलिए बाल्टी को ही कमल समझे और कमल ही बाल्टी है।  उन्होंने कहा कि असली बीजेपी के मतदाता किसी के झांसे में नहीं आए और जो भाजपा का असली उम्मीदवार हैं उसके साथ जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता है। उन्होंने कहा कि असली भाजपा के चुनाव चिन्ह बाल्टी है जो लोगों को जल उपलब्ध कराने के साथ अन्य कार्यों में भी सहयोग करती है, लेकिन नकली प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ईट है जो केवल माथा फोड़ने का काम करता है, इसलिए ऐसे भाजपा के नकली प्रत्याशी से सावधान रहें। सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा, अमरप्रीत काले, जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, रमेश हांसदा और महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितिका मुखी यदि ने संबोधित किया और भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार का चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

सभा में काफी संख्या में आसपास से भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं जुटे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments