आदित्यपुर : आदित्यपूर नगर निगम चुनाव में सभी 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसके बाद आदित्यपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में विजय हुए प्रत्याशियों ने गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

नगर निगम के वार्ड 1 से बनमाली दास, वार्ड 2 से सुप्रिया महतो और वार्ड 3 से पिंकी चौधरी विजयी हईं हैं। वहीं वार्ड 4 से शुूभम पांडेय, वार्ड 5 से विनीता कुमारी सिंह, वार्ड 6 से धनंजय गुप्ता और वार्ड 7 से परितोष बेज निर्वाचित हुए हैं। वार्ड 8 से मोना बेसरा, वार्ड 9 से दुर्गा चरण बेसरा और वार्ड 10 से शंकर सरदार जीते हैं। वार्ड 11 से मंजू देवी, वार्ड 12 से मोती बिसोई और वार्ड 13 से शांतनु घोष सफल रहे।वार्ड 14 से सुनीता बेरा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. जबकि वार्ड 15 से नथुनी सिंह जीते हैं. वार्ड 16 से राजरानी महतो, वार्ड 17 से नीतू शर्मा, वार्ड 18 से अंकर सिंह और वार्ड 19 से बिजेश सिंह उर्फ टोंडी सिंह विजयी घोषित हए हैं। जबकि वार्ड 20 से प्रभावती देवी, वार्ड 21 से नाजियाना साबा, वार्ड 22 से अंजू सिंह और वार्ड 23 से अवधेश सिंह, वार्ड 24 से राम प्रसाद मुखी, वार्ड 25 से उत्तरा प्रधान विजय हुए है। वार्ड 26 से कुमारी बेदना गोप, वार्ड 27 से रिंकी कुमारी, वार्ड 28 से अमृता श्रीवास्तव, वार्ड 29 से अर्चना कुमारी, वार्ड 30 से सुधीर चौधरी वार्ड, 31 से रिंकू राय, वार्ड 32 से मालती देवी, वार्ड 33 से श्याम हाईबुरु, वार्ड 34 से रीता देवी और वार्ड 35 से संगीता सामाद चुनाव जीते हैं।









