आदित्यपुर : कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी परितोष दास ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया और जनता से अपने पक्ष में मतदान देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 1 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं इसलिए यहां की जनता एक बार सेवा करने का मौका देगी तो इस वार्ड को आदर्श बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पानी, बिजली, सड़क ,नाली, स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा की समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यहां की जनता अलमारी छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तमडीह को हाई स्कूल बनाने का काम भी करेंगे। ताकि यहां के बच्चों को हाई स्कूल के शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रचार के अंतिम दिन बाइक समारोह ने उनके समर्थन में वार्ड नंबर 1 के दस गांव में जुलूस निकालकर प्रचार प्रसार किया।









