आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज़ हो रही है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। खासतौर से सोशल मीडिया और फेसबुक पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वार्ड संख्या-18 के प्रत्याशी अंकुर सिंह के नाम पर साड़ी और पैसे बांटने का आरोप लगाया जा रहा है। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 18 सबसे हॉट सीट हो गया है। जहां पूर्व पार्षद रंजन सिंह और अंकुर सिंह में सीधा मुकाबला है।










