आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 33 बंतानगर में वार्ड वासियों ने प्रत्याशी फिरोज सरदार के समर्थन में एक बैठक कर उन्हें जीतने का संकल्प लिया। इस संबंध में प्रत्याशी झारखंड आंदोलनकारी खिरोड़ सरदार ने बताया क्या वार्ड वासियों ने उन्हें चुनाव जीतने का संकल्प लिया है इसलिए उनकी जीत पक्की है ।

उन्होंने कहा कि बैठक में ग्रामीणों के द्वारा भारी से भारी मतों से विजय बनाने के लिए संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से होने बाबू उर्फ सिकंदर कालुंडिया, रविंद्र लामा, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष संगीत प्रधान, डॉक्टर जे के गांगुली ,मंजू पाल, अजय लामा, संजय लामा ,वीरेंद्र कालुंडिया, जय बाबू के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
इधर जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो वार्ड वासियों ने वोट देने का भरोसा दिया । साथ ही भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया।










