सरायकेला: आदित्यपूर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार ने अपने प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन को 7795 मतों के ऐतिहासिक अंतर से पराजित किया। संजय सरदार ने कुल 24,615 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्व्ंदी भुगलू सोरेन ने कुल 16,820 मतों के हासिल कर दूसरे स्थान प्राप्त किया।

वही, लगातार चौथे राउंड तक तीसरे स्थान पर रहे बास्को बेसरा को पांचवें राउंड में मात्र 108 वोट का बढक बनाकर सावित्री लियांगी ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। जबकि विनोदी हांसदा 5430 मत प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रही। सावित्री लियांगी को 7905 और बास्को बसेरा को 77 87 वोट मिले।मेयर पद के लिए अंतिम चक्र की मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने संजय सरदार को विजेता घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।


इसके साथ ही आदित्यपुर में उनके समर्थकों ने जमकर जश्र मनाया और होली से पहले ही रंग गुलाल लगाकर होली मनाई और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। संजय सरदार ने इस जीत को यहां की जनता की जीत बताते हुए उनके भरोसे पर 100% उतारने का भरोसा दिया। उन्होंने अपने समर्थक के साथ यहां के मतदाताओं को आभार प्रकट किया।









