आदित्यपुर : महामहिम राष्ट्रपति की अगवानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम ज़ियाड़ा सभागार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर विधि व्यवस्था की तैयारी पर चर्चा किया गया।बैठक में महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्य रूप से आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक से लेकर एनआईटी मेन गेट तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं, निर्देश प्राप्त होते हीं नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम को हीं नगर निगम की निगरानी टीम ने क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर सभी फुटपाथी दुकानदारों और अवैध कब्जेधारियों को स्वेच्छा से अपनी दुकानें और सामान हटाने का निर्देश दिया।
Trending Now









