जमशेदपुर: जमशेदपुर तार कंपनी सीटू तालाब के प्रांगण में मंगलवार को मंगला पूजा के शुभ अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बिरसानगर समिति के ओर से अध्यक्ष बदल कर्मकार के नेतृत्व में सभी भक्तजनों के लिए सेवा शिविर लगाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू द्वारा जिसमें सभी भक्तजनों और श्रद्धालुओं के बीच में शरबत चना गुड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि आज हम सब यहाँ एकत्रित हुए हैं पवित्र मंगला पूजा के शुभ अवसर पर। यह पूजा हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आती है। मंगला पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।
इस अवसर मुख्य रूप बदल कर्मकार नंदू सरदार, प्रदीप सिंह, कमल मुखी, अजय लोहार, विष्णु नाग, उपेन्द्र सिंह, मनोज तांती, दुर्गा हांसदा, बासु राव आदि उपस्थित थे।


