सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के दूसरे दिन रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका सोना मोहपात्रा द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का देर रात तक झूमते रही।उनकी सशक्त एवं भावपूर्ण गायन शैली ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया तथा उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने दर्शकों के बीच आकर अपने गीत-संगीत के माध्यम से कला प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे माहौल को ऊर्जा एवं उमंग भर दिए।

कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अपर उपायुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सरायकेला समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी आयोजन समिति के सदस्य एवं कलाप्रेमी काफी संख्या उपस्थित थे।


