Friday, April 10, 2026
No menu items!
Homeखास खबरराजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त...

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण, अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सरायकेला : उपायुक्त  नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  मुकेश लुनायत ने सरायकेला–खरसावां के बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव-2026 के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा किया। समीक्षा के उपरांत यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों एवं आगंतुकों की सुविधाओं तथा सुगमता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था, अग्निशमन दल एवं चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, आयोजन समिति के सदस्य एवं नागरिकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
महोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में विकास मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिले के लिए प्रसिद्ध फूड आइटम्स एवं स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की पहचान एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन एवं आमजन को विविध सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस वर्ष के छऊ महोत्सव में प्रसिद्ध स्थानीय छऊ कलाकारों के साथ विभिन्न राज्यों के कलाकारों एवं प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा तथा इंडियन आइडल के कलाकार प्रियंगशु दत्ता भी अपनी प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।

उपायुक्त ने जिलेवासियों एवं कला प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा इस सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद लें। अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)  प्रदीप उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला  समीर सवैया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  अविनाश कुमार, स्थानीय थाना प्रभारी, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments