आदित्यपुर : प्रभात नगर विकास समिति के अध्यक्ष समाजसेवी और आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान के अथक प्रयास से न्यू हाउसिंग कॉलोनी का वाटर टंकी से जल आपूर्ति होने का पहला टेस्ट होगा।

इस संबंध में रामचंद्र पासवान ने बताया कि पिछले दिनों न्यू हाउसिंग कॉलोनी आदित्यपुर में निर्मित वॉटर टैंक से शीघ्र जल आपूर्ति करने की मांग को लेकर आयुक्त को कोल्हान को पत्राचार किया था, इस पत्राचार के आलोक में कोल्हान आयुक्त के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक को शीघ्र उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी निर्देश को मद्देनजर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सबसे पहले जल आपूर्ति के लिए यहां से शुरुआत होने की संभावना है। इसको लेकर वार्ड नंबर 17 के लोगों के बीच हर्ष व्याप्त है। उन्होंने कहा पिछले कई वर्षों से फरवरी महीने से ही जल संकट उत्पन्न हो जाता है और यहां के लोगों में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। इस बार उम्मीद है कि शीघ्र जलापूर्ति शुरू हो जाएगा और वार्ड नंबर 17 के लोगो को जल संकट से निजात मिल सकता है। उन्होंने कहा कि वे एक सेवक बनकर लगातार सेवा करने किया है। उन्होंने कहा कि बिना वार्ड पार्षद बने हुए लगातार कई वर्षों से वार्ड में जनकल्याण का कार्य करते आ रहे हैं। अगर एक बार मौका यहां की जनता देती है तो एक आदर्श वार्ड बनाने का काम करेंगे।









