Tuesday, February 17, 2026
No menu items!
Homeखास खबरवार्ड नंबर 23 के जुझारू प्रत्याशी रंजीत कुमार का जनसंपर्क में मतदाताओं...

वार्ड नंबर 23 के जुझारू प्रत्याशी रंजीत कुमार का जनसंपर्क में मतदाताओं की उमड़ी भीड़

आदित्यपुर :आदित्यपुर नगर निगम,वार्ड नंबर 23 के शिक्षित , योग्य, जुझारू तथा कर्मठ प्रत्याशी रंजीत कुमार उर्फ रंजीत सैंडिल का जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पङी थी। भाजपा नेता सह समाजसेवी सावन मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान का बागडोर संभालते हुए कहा कि उनके समर्थन में सैकड़ो की संख्या में वार्ड निवासियों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया। सावन मिश्रा के द्वारा प्रचार की बागडोर अपने हाथ में संभालने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है और महिलाओं एवं युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वही, कर्मठ और जुझार प्रत्याशी रंजीत कुमार ने कहा कि वैलेट  पेपर पर क्रम संख्या 5 में उनका चुनाव चिन्ह साइकिल पंप छाप है, जिस पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनावे। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से बिना किसी पद पर रहते हुए जनता की समस्याओं को दूर करने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं। बाढ़ की समस्या हो या गंदगी का अंबार हो सारी समस्याओं का समाधान किया। चोरी की लगातार घटना को लेकर रेलवे के साथ मिलकर चारदीवारी बनाने का काम किया, जिससे चोरी की घटना में कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता अगर इस चुनाव में अपना आशीर्वाद देती है तो वे दोगुना ताकत के साथ जनता का सेवा और वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments