Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeखास खबरवार्ड संख्या 17 में जल संकट के समाधान की मांग को लेकर...

वार्ड संख्या 17 में जल संकट के समाधान की मांग को लेकर नगर अपर आयुक्त और नगर सहायक अपर आयुक्त से मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल

आदित्यपुर : प्रभात नगर विकास समिति, हाउसिंग कॉलोनी वार्ड 17, आदित्यपुर के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान के नेतृत्व  में एक प्रतिनिधिमंडल नगर अपर आयुक्त रवि प्रकाश और सहायक नगर अपर आयुक्त पारुल सिंह वार्ड में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष कुमार से मोबाइल पर बातचीत कर शीघ्र ही जल संकट दूर करने की मांग इस संबंध में श्री पासवान ने बताया कि वार्ड नंबर 17 के निवासी लगभग 25 वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है इसलिए जून 2026 में पानी की सप्लाई जिंदल के माध्यम से होने जा रहा है, जिसका टेस्टिंग पॉइंट वार्ड नंबर 17 को चिन्हित किया जाए और तत्काल जल संकट समस्या का निराकरण कराई जाए। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर ने आश्वासन दिया कि वार्ड 17 को ध्यान में रखते हुए जल्द ही जल संकट का निराकरण किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रपति अवार्डी संध्या प्रधान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता और जवाहरलाल सिंह  शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments