आदित्यपुर: राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वार्ड संख्या 17 के नागरिकों की यह प्रबल इच्छा है कि काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष, दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य, समाजसेवी एवं पेशे से इंजीनियर, मृदुभाषी, मिलनसार तथा समाज के सम्मानित नागरिक बीरेंद्र कुमार को वार्ड संख्या 17 से नगर निगम पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ें। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 17 के युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों, पूजा समितियों से जुड़ी महिलाओं, महिला समितियों, समाजसेवी संगठनों तथा समाज के सम्मानित लोगों की यह सर्वसम्मत और हार्दिक इच्छा है कि वार्ड संख्या 17, जो अब अनारक्षित हो चुका है, उसका प्रतिनिधित्व बीरेंद्र कुमार करें।उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर अब तक वार्ड स्तर पर दर्जनों बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें बीरेंद्र कुमार के नाम पर व्यापक सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि जनभावनाओं को देखते हुए उन्हें वार्ड 17 से चुनाव लड़ने के लिए लगभग सहमत कर लिया गया है और उनके चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। इस संबंध में आगामी रविवार को सभी पूजा समितियां, महिला संगठन, युवा मोर्चा एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन मिलकर अंतिम निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 17 के नागरिकों का विश्वास है कि बीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
Trending Now









