आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 2 के प्रत्याशी कुंती महतो ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगी। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह अलमीरा छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से चुनाव जीतने की जनता से अपील की।
इस अवसर पर कुंती महतो ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का जोरदार समर्थन मिल रहा है, इससे उम्मीद नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उनकी जीत निश्चित होगी। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से महेश्वर महतो गोपाल महतो सुमित महतो सहित अन्य लोग अन्य लोग शामिल थे।









