मारवाड़ी समाज में शादियों के नाम पर होने वाली फिजुलखर्ची को रोकने की मांग
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में खड़े उम्मीदवार सीए विवेक चौधरी ने बुधवार 10 दिसंबर को अपने समर्थन में कदमा और भालूबासा में चुनाव प्रचार किया और समाज के लोगों से अपना समर्थन मांगा. समाज के लोगों ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि विवेक चौधरी की छवि साफ सूथरी रही है और वे हर पल लोगों के दुख में शामिल होते रहे हैं. उन्होंने कहा कि विवेक चौधरी के अध्यक्ष बनने से मारवाड़ी समाज को एक कुशल लीडर मिलेगा, जो समाज को आगे ले जाने में सहायक होगा. चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों ने बैठक कर मारवाड़ी समाज में शादी के नाम पर होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने की मांग की. कदमा में समाज के लोगों ने कहा कि समाज में शादी के नाम पर फिजुलखर्ची बढ़ गई है. इस पर रोक लगाने की जरूरत है ताकि पैसे का सही उपयोग हो सके. यही नहीं समाज में हो रहे तलाक को रोकना, समाज के कुंवारे लड़के- लड़कियों के विवाह कराने और घर के अंदर पारिवारिक कलह को खत्म करने की मांग की. विवेक चौधरी ने कहा कि इन सामाजिक समस्याओं का निराकरण समाज स्तर पर ही किया जा सकता है. जनसंपर्क अभियान के दौरान शाखा अध्यक्ष पंकज छाछरिया, शाखा सचिव मालीराम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मनोज खेमका, मनोज खंडेलवाल, रामरतन खंडेलवाल, जगदीश मूनका, आशीष अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल और शीतल अग्रवाल मौजूद थे.
Trending Now
विवेक चौधरी ने कदमा और भालूबासा में जनसंपर्क अभियान चलाया
Recent Comments
on Hello world!









