Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसपड़ा निवासी झारखंड आंदोलनकारी विनोद मंडल का नाम आंदोलनकारी सूची में नाम...

सपड़ा निवासी झारखंड आंदोलनकारी विनोद मंडल का नाम आंदोलनकारी सूची में नाम शामिल होने के बाद नहीं मिल प्रमाण पत्र : महेश्वर महतो

आदित्यपुर: आजसू सरायकेला खरसावां के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह  झारखंड आंदोलनकारी महेश्वर महतो ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैया और जिला प्रशासन के लापरवाही के कारण सपङा निवासी झारखंड आंदोलनकारी विनोद मंडल का नाम आंदोलनकारी सूची में शामिल होने के बाद उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि  विनोद मंडल निर्मल महतो के साथ में आंदोलन किया और जेल भी गए थे इसका भी सबूत आयोग को दिया जा चुका है। इस सबूत के आधार पर आयोग के अनुशंसा अनुसार गृह विभाग के द्वारा दैनिक अखबार में उनका नाम प्रकाशित हुआ लेकिन अभी तक उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। झारखंड आंदोलनकारी महेश्वर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि सूची से वंचित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र और संबंधित सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाए। श्री महतो ने आंदोलनकारी हैं जिनका नाम सूची में है और कई लोग सूची से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सूची से बाहर रह गए आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने बताया नि सांपड़ा निवासी विनोद मंडल आंदोलनकारी हैं, लेकिन अब ब उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिला है, दुखद स्थिति है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला के उपायुक्त से मिलकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments