Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeक्राईमसरायकेला-खरसावां में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने अपराध नियंत्रण...

सरायकेला-खरसावां में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर नौ वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार भेजा जेल

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 09 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल, सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक अपराध और नक्सल मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गम्हरिया, आदित्यपुर, कपाली, चांडिल और सरायकेला थाना क्षेत्र के अपराधी और वारंटी शामिल हैं, जिनके खिलाफ चोरी, अवैध खनन, एनडीपीएस, उत्पाद अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

गिरफ़्तार अभियुक्तों/वारंटियों की विवरणी :-
1. राजेश सरदार, पे0-स्व0 सोनू सरदार, सा0-सालडीह बस्ती (डोमपाड़ा), थाना-गम्हरिया, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। गम्हरिया थाना कांड सं0-132/ 22, दिनांक-21.12.2022, धारा- 461/379/411/413 भा0द0 वि0, *(कांड में गिरफ्तार)*

2. राहुल कुमार साह, पे0-स्व0 रामचन्द्र साह, पता-एम0आई0 जी0 फ्लैट रोड नं0-05, हरि ओमनगर, नियर शिव मंदिर, थाना-आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। आदित्यपुर थाना कांड सं0 163/2013, धारा-414/34 भा0द0वि0 एवं एम0एम0डी0आर0 एक्ट, जी0आर0-700/2013 *(वारंटी।)*

3. राजा प्रमाणिक, पिता-निर्मल प्रमाणिक, पता-मकान नं0-53 /2/2 रोड नं0-17, आदित्यपुर-01, थाना- आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जमशेदपुर शिकायत वाद संख्या-2070/215 *(वारंटी।)*

4. मुख्तर हुसैन, पिता-मो0 सोरूल, पता-मुस्लिम बस्ती एच0रोड, थाना-आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। आदित्यपुर थाना कांड सं0- 218/2018 (एन0डी0पी0 एस0 केस)/05/18, धारा-21 (बी.) 25 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।जी0आर0-425/23 *(वारंटी।)*

5. सोहन साहु, पिता-छवि लाल साहु, पता-इच्छापुर, थाना-आर0आई0टी0, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। सी0सी0 न0-1064/24, धारा-47 (ए) उत्पाद अधि0 *(गैर जमानतीय वारंटी।)*

6. मो0 अल्तमस, पिता-इस्लाम, पता-गौसनगर, बेल चैक, (जफर इमाम के घर में किरायेदार), कपाली, थाना-चाण्डिल, (कपाली ओ0पी0) जिला-सरायकेला-खरसावाँ। जी0आर0-2078/17 बिष्टुपुर थाना काण्ड सं0-224/17 *(गैर जमानतीय वारंटी।)*

7. श्यामलाल कांडयांग, पिता हरिलाल कांडयांग, सा0-गोड़ासाई, पो0 चिरूबेड़ा, थाना-चक्रधरपुर, जिला-प0सिंहभूम। खरसाावाॅ (आमदा ओ0पी0) कांड सं0-07/2026, दिनांक-27.01.2026 धारा-79/89 बी0एन0एस0। *(कांड में गिरफ्तार)*

8. महमुद आलम, पिता स्व0 नूर अहमद, सा0 मुड़िया, थाना-सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावाॅ। माननीय न्यायालय ए0सी0जी0एम0, सरायकेला का जी0आर0 न0-144/18 *(गैर जमानतीय वारंटी।)*

9. बुधराम सरदार, पिता मोजे सरदार, सा0 झपड़ागुड़ा, थाना-सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावाॅ। माननीय न्ययालय का जी0आर0 न0-777/12, *(गैर जमानतीय वारंटी।)*

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments