Friday, February 20, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसर्वमान्य नेता रामचंद्र पासवान को सभी वर्ग समुदाय का मिल रहा है...

सर्वमान्य नेता रामचंद्र पासवान को सभी वर्ग समुदाय का मिल रहा है भारी समर्थन

आदित्यपुर :  सर्वमान्य नेता  समाजसेवी और  आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान को सभी वर्ग समुदाय का भारी समर्थन मिल रहा है। आदित्यपुर नगर निगम निगम वार्ड संख्या 17 के प्रत्याशी सर्व माननीय नेता रामचंद्र पासवान को सभी वर्ग समुदाय एवं धर्म का समर्थन मिल रहा है, उनके समर्थन में विभिन्न समुदाय एवं संगठन का समर्थन मिल रहा है। अखिल झारखंड दुसाध महासभा, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक  सरयू पासवान ने उनके कार्यालय में पहुंचकर उन्न्हे विजय श्री  का आशीर्वाद दिया।

वहीं दूसरी ओर भारत संस्कार संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने वार्ड 17 के प्रत्याशी सह वरिष्ठ नागरिक संघ के महासचिव रामचन्द्र पासवान को अपना नैतिक समर्थन दिया है। संस्था ने वार्ड 17 के मतदाताओं से अपील की है कि योग्य, कर्मठ प्रत्याशी राम चन्द्र पासवान को भारी से भरी मतों से विजयी बनायें । वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर लोगों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार कर रहे हैं। जल की समस्या हो, या पेंशन, राशनकार्ड,रोड, लाइट, साफ सफाई आदि समस्या .जीतने के बाद हर दिन वह जनता के बीच उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामाशीष राम, रंजीत दास, रवि शंकर पासवान, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, राजेश सिंह, महेश राम, रंजीत दास, बैजनाथ प्रसाद, कैलाश शाह ,वीरेंद्र कुमार, जवाहरलाल सिंह, चंदन कुमार, विनोद कुमार वार्ष्णेय, प्रेमचंद्र पासवान, सोनू पासवान  मनोज पासवान, छोटेलाल पासवान, सुरेंद्र यादव, सुरेश कुमार पासवान शैलेंद्र रजक, सुनील रजक, रामप्रवेश पासवान, अनिल पासवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments