Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसामाजिक संस्था ‘उद्गम’ ने भव्य सेवा शिविर का आयोजन कर लगभग आठ...

सामाजिक संस्था ‘उद्गम’ ने भव्य सेवा शिविर का आयोजन कर लगभग आठ क्विंटल हलवा-पूड़ी, तीन क्विंटल चना, जलेबी और आइसक्रीम का किया वितरण

आदित्यपुर :सामाजिक संस्था ‘उद्गम’ की ओर से रामनवमी के विसर्जन जुलूस के अवसर पर एस टाईप मैदान के पास भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शिविर में श्रद्धालुओं के बीच लगभग आठ क्विंटल हलवा-पूड़ी, तीन क्विंटल चना, जलेबी और आइसक्रीम का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुए समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने भगवान हनुमान के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने लंका विजय के बाद अपना समर्पण भगवान श्रीराम के चरणों में किया, उसी प्रकार से हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने सेवा शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए ‘उद्गम’ की संरक्षिका सोनिया सिंह एवं पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, झारखंड क्षत्रीय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास , पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी, सोनिया सिंह, विजय शंकर मिश्रा, सरयू पासवान, संजीव सिंह उर्फ बबुआ सिंह, सुरेश धारी, धनंजय गुप्ता, गणेश कालिंदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments